September 29, 2026
सफल-आयोजन-को-लेकर-अधिकारियों-समय-रहते-सभी-तैयारियों.jpeg

खटीमा आगामी 4 अक्टूबर से खटीमा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों समय रहते सभी तैयारियों को चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों समय रहते सभी तैयारियों

गौतलब है कि निकट नवीन मण्डी, पीलीभीत रोड खटीमा में आगामी 4 अक्टूबर से राज्य जनजातीय शोध संस्थान उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा आयोजित इस भव्य आदि रंगोत्सव में जनजातीय कला,संगीत और संस्कृति आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही भव्य स्टॉल लगाए जायेंगे।

निरीक्षण दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *