हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक युवती 1 अक्टूबर की सुबह शिव मंदिर में पूजा के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कुछ लोगों पर युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
