October 3, 2026
महात्मा-गांधी-जी-की-157वीं-जयंती-तथा-भारत-के.jpeg

नैनीताल,  अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है। गांधी जी के विचार समाज में समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और “जय जवान-जय किसान” का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों को इस प्रकार करें कि उनकी कार्यशैली विशिष्ट एवं अनुकरणीय बने। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अपनी ओर से कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की ऋणी है।महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती तथा भारत के
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने खादी भवन, मल्लीताल नैनीताल में चरखा चलाकर खादी एवं ग्रामोद्योग की परंपरा से जुड़ाव का संदेश दिया।1790957897 880 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती तथा भारत के
इस अवसर पर  विधायक सरिता आर्या, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. सरस्वती खेतवाल तहसीलदार अक्षय भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश सिंह , दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रंद्धाजलि दी व उन्हें याद किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *