हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में नवनिर्मित हैंडपंप और लक्ष्मी नगर में पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को पेयजल और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।

