silhouette-missing-person-stamp-260nw-752963539

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के गंगा भोगपुर तल्ला स्थित पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा के संचालक नीरज गुप्ता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। उनके रिजॉर्ट से पांच पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। नोट में आत्महत्या का जिक्र होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। उधर, उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रवि बजाज, गगन बत्रा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा निवासी विनीता गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति नीरज गुप्ता गंगा भोगपुर तल्ला में रिजॉर्ट का संचालन करते थे। शिकायत के मुताबिक, जमीन की खरीद-फरोख्त और पैसों के लेनदेन को लेकर रवि बजाज और गगन बत्रा पर नीरज को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप है। पत्नी ने दावा किया कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पति रिजॉर्ट में पांच पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *