करवा चौथ का व्रत न रखने पर पति-पत्नी के बीच विवाद का अजब-गजब मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत नहीं रखा और न ही चांद की पूजा की। इस पर पति बारेलाल ने पत्नी मिथलेश पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पति ने तहरीर में यह भी कहा कि अगर पत्नी ने उसकी पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देगा। अनोखे विवाद का यह मामला मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले स्थित बदरवास थाने का बताया जा रहा है।

