IMG-20261023-WA0129

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चर्चा में है। ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने खुलासा किया है कि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाके में जुलाई के अंत से भारतीय और चीनी सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों देशों के बीच तीन उच्चस्तरीय बैठकें होने के बावजूद तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में भारत ने भी सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ाई है। ITBP अब ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम को मजबूत करने के साथ जवानों को आधुनिक युद्ध की ट्रेनिंग देने पर जोर दे रही है। इसके लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये ड्रोन तकनीक पर खर्च करने की योजना है। साथ ही, LAC पर जवानों की सुरक्षा के लिए भूमिगत शेल्टर बनाए जा रहे हैं। गलवान जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ITBP अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुटी है। शत्रुजीत कपूर ने यह बयान राजस्थान के अलवर में आयोजित हिमवीर सम्मान समारोह के दौरान दिया। खास बात यह है कि वे 31 अक्टूबर को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *