IMG-20261124-WA0047

धर्म और अध्यात्म का रास्ता दिखाने का दावा करने वाले कुछ कथित साधु-संतों की करतूतें अगर ऐसी हों तो सवाल उठना लाजिमी है। समाज जिन्हें श्रद्धा और विश्वास की नजरों से देखता है, उन्हीं में से कुछ पर गंभीर आरोप सामने आने लगें तो धर्म की आड़ में चल रहे कथित खेल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

एक ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवती की ओर से दिए गए शिकायत पत्र में एक कथित साधु पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाने, शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी ने धार्मिक पहचान और विश्वास का फायदा उठाया।

फिलहाल मामला शिकायत तक सीमित है और अभी मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन इस घटनाक्रम ने उन लोगों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं, जो धर्म की आड़ में अपनी कथित करतूतों को छिपाने की कोशिश करते हैं।

आखिर कब तक कुछ लोग साधु-संतों का चोला पहनकर समाज के विश्वास से खिलवाड़ करते रहेंगे? धर्म लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए है या फिर उसकी आड़ में अपनी मनमानी करने का जरिया?

भगवा वस्त्र पहन लेने से कोई संत नहीं बन जाता, असली पहचान उसके आचरण और कर्मों से होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *