March 18, 2026
images (2)

हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार में दिन प्रतिदिन क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस घटना के चंद्र दिनों में ही घटना का खुलासा कर देती है लेकिन आए दिन लगातार क्राइम अपना नया रिकॉर्ड बना रहा है। आज सुबह ही रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में मंदिर से वापस लौट रही वृद्ध महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश चैन छीन कर फरार हो गया। ताजा मामला सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद से सामने आया है जहां बिजनोर निवासी एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते सुभाष नामक युवक को गोली मार दी । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक गोली पैर में लगी परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *