June 17, 2026
IMG-20240313-WA0011

ब्रेकिंग न्यूज 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार दुघर्टना में मौत, पत्नी और बच्चे घायल।

हरिद्वार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।

हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। 

सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *