February 10, 2026
29 (1)

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश कर देता है। इसके कारण युवा अपनी शिक्षा, कॅरियर और पारिवारिक रिश्तों से दूर हो जाते हैं, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो जाता है। युवा पीढ़ी को इसकी गर्त में जाने से बचाने की जरूरत है। इसके लिए जिले में नशामुक्ति अभियान चलाएं। यह निर्देश उन्होंने शुक्रवार को आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने शिक्षा संस्थानों, महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए। शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करें, तांकि अधिक से अधिक युवाओं तक यह संदेश पहुंचे। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति को थीम बनाकर एक ‘युवा महोत्सव आयोजित करें, जिसमें निबंध लेखन, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, फैशन वॉक जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब युवा खुद अपनी सोच से नशे के खिलाफ खड़े होंगे, तभी यह अभियान सफल होगा। उन्होंने सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। नशे को न कहें, जीवन को हां कहें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *