कैसे मेडिकलों पर कर रही पुलिस कार्यवाही यह भी पढ़ें।

हरिद्वार पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे की रोकथाम के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं अब एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने सभी थाने चौकियों को आदेश दिए हैं कि जनपद में अभियान चलाकर ऐसे मेडिकल को चिन्हित किया जाए जो मेडिकल बिना फार्मेसिस्ट वह बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे है। हरिद्वार की ग्रामीण क्षेत्र लक्सर व सदर क्षेत्र सिडकुल रोशनाबाद व रावली महदूद सहित आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों मेडिकल बिना फार्मासिस्ट के संचालित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं मेडिकल संचालक अवैध नशा बेचने में भी पीछे नहीं है हालांकि समय-समय पर संबंधित विभाग के द्वारा ऐसे मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई की जाती है बावजूद इसके कुछ मेडिकल संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस के द्वारा भी जिले में अभियान चलाकर मेडिकल को चिन्हित किया जा रहा है।
*प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित*
