April 17, 2026
IMG-20260417-WA0012-1.jpg

मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में किया चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण

अतिथि देवो भव की परम्परा से फूल मालाओं एवं टिका चंदन से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह भुल्लर ने किया गया तीर्थ यात्रियों का स्वागत

1776438353 523 चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

ऋषिकुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र ने जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है चक चौबंद

चारधाम यात्रा को सुगम,यात्रात एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू कर लिया गया है,चार धाम यात्रा और जाने वाले पहले तीर्थयात्री जिला शहडोल मध्य प्रदेश आए तीर्थयात्रियों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण कराया गया है।

1776438353 984 चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भव की परम्परा से तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं एवं टिका चंदन से स्वागत किया तथा सभी यात्रियों की यात्रा की मंगलमय  हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

1776438353 654 चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

पहला पंजीकरण कराने में जनपद शहडोल मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों के 07 सदस्य दल,जिसमें बिसाहू लाल विश्वकर्मा,श्रीमती मुन्नी विश्वकर्मा,प्यारेलाल विश्वकर्मा,रामदीन प्रजापति,दशरथ प्रजापति,शांति प्रजापति,पार्वती प्रजापति ने चारधाम यात्रा के लिए पहले पंजीकरण कराया।

1776438353 552 चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

चारधाम यात्रा और जाने वाले तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा सभी यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

1776438353 230 चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से की गई है तथा जिला प्रशासन द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया है,जिसपर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

यात्री श्रीमती मुन्नी विश्वकर्मा ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधा के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए भारी संख्या में आए तीर्थयात्रियों द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है तथा चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं विभिन्न राज्य से आए तीर्थ यात्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *