विश्व हिंदू महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सौरभ भूषण शर्मा का नगर की संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनपदीय ब्राह्मण सभा और श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने पृथक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके मनोनयन को समाज और धर्म के लिए गौरव का क्षण बताया।
जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की के पदाधिकारियों ने सौरभ भूषण शर्मा के निवास पर पहुँचकर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा सौरभ भूषण शर्मा का मनोनयन गौरव का विषय है। आपकी नेतृत्व क्षमता पर हमें पूर्ण विश्वास है। महामंत्री सचिन पंडित एवं कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने इसे सामाजिक गतिविधियों के लिए एक नई ऊर्जा बताया।
युवा इकाई अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए तत्पर है।श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने कार्यालय पर स्वागत किया। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा द्वारा सिविल लाइंस स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा, “सौरभ का प्रदेश अध्यक्ष बनना हमारी सभा के लिए गर्व की बात है। सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प: सौरभ भूषण शर्मा दोनों कार्यक्रमों में मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर सौरभ भूषण शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की समाज और धार्मिक संस्थाओं का यह आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा मेरा परिवार है और यहाँ से मिले संस्कार ही मेरी पूँजी हैं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विश्व हिंदू महासभा के माध्यम से समाज, धर्म और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपनी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूँगा। आपका यह प्रेम मेरे दायित्वों की गरिमा को और बढ़ाता है।
इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से उप मंत्री गोपाल गुप्ता, गगन साहनी, अनुज शर्मा, रोहित पंडित, सचिन पंडित, रामदेव शर्मा, ललित शर्मा एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सौरभ भूषण शर्मा को बधाई दी।
