August 14, 2026
पितृ-तीर्थाटन-योजना-के-तहत-गजा-क्षेत्र-से-31-बुजुर्ग.jpeg

मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग श्री जागेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा पर रवाना

उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध श्री जागेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी यात्रियों को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना एक अत्यंत सराहनीय एवं जनकल्याणकारी पहल है। आर्थिक रूप से कमजोर अथवा स्वयं तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ बुजुर्गों को इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों के लिए आवागमन, भोजन आवास सहित आवश्यक व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है।पितृ तीर्थाटन योजना के तहत गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग

जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनके जीवन के इस पड़ाव में उन्हें तीर्थ एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। उन्होंने सभी यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे यात्रा का आनंद लें

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, प्रधान अनीता देवी, जयेंद्र सिंह चौहान पर्यटन विभाग के दर्शन सिंह पंवार, विपिन चौहान, दरमियान नेगी, सभासद जसवंत सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *