August 14, 2026
मोटोकॉर्प-सिडकुल-में-साइबर-अपराध-एवं-कानूनी-प्रक्रिया-को.jpeg

हरिद्वार साइबर सेल

हीरो मोटोकॉर्प सिडकुल में साइबर अपराध एवं कानूनी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 14.08.2026 को हीरो मोटोकॉर्प, सिडकुल हरिद्वार में मा0 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में साइबर सेल हरिद्वार के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प के अधिकारी एवं कर्मचारियों को कानूनी प्रक्रिया एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।मोटोकॉर्प सिडकुल में साइबर अपराध एवं कानूनी प्रक्रिया को 1786721806 162 हीरो मोटोकॉर्प सिडकुल में साइबर अपराध एवं कानूनी प्रक्रिया को

हरिद्वार पुलिस की ओर से हेड कांस्टेबल नरेंद्र, हेड कांस्टेबल अरुण एवं महिला कांस्टेबल रूपा भारती ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान हेड कांस्टेबल नरेंद्र द्वारा साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूप, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर ठगी की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क बनाना रहा।1786721806 506 हीरो मोटोकॉर्प सिडकुल में साइबर अपराध एवं कानूनी प्रक्रिया को 1786721806 138 हीरो मोटोकॉर्प सिडकुल में साइबर अपराध एवं कानूनी प्रक्रिया को


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *