IMG_20241106_113641

रुड़की- रूडकी में रेलवे ब्रिज के पास PWD के द्वारा बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल का स्ट्रेक्चर गिरने के मामले में तीन सदस्य जांच समिति टीम रुड़की पहुंची जहां टीम ने पुल का निरीक्षण किया। और पुल का स्ट्रेक्चर गिरने की जांच की। वही आपको बता दे कि शासन स्तर से तीन सदस्य जांच टीम गठित की गई थी जिसके चलते आज देहरादून से मुख्य अभियंता राकेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुल गिरने के मामले में जांच की। पुल गिरने में कहां और किसके लापरवाही रही इन सब बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। वही मुख्य अभियंता राजेश चंद शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट उच्च स्तरीय अधिकारियों को आज शाम तक सौंप दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *