April 20, 2026
02 (12)

देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या उप्र के मुख्यमंत्री आवास में योगी आदित्यनाथ से भेंट की। दोनों के बीच सनातन संस्कृति और गायत्री परिवार की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुख्यमंत्री योगी को देव संस्कृति विवि तथा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक समाजोत्थान हेतु किये जा रहे वैश्विक प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने योगी को आगामी देव संस्कृति विवि व्याख्यानमाला वैश्विक समस्याएं – सनातन समाधान हेतु दिव्य अखण्ड दीप के शताब्दी समारोह 2026 से जुड़े आगामी कार्यक्रम अखंड ज्योति सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *