June 12, 2026
931648a1-66c6-4341-971b-3bb45bd8c4e7.jpg

ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन के तत्वावधान में मनसा देवी मंदिर गीता भवन, काशीपुर में आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने तथा उनके श्रम के शोषण पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सम्मेलन में नई ब्लॉक कमेटी का गठन भी किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित भटियाली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जमीनी स्तर के अधिकांश कार्य आशा वर्कर्स के माध्यम से कराए जाते हैं, लेकिन उन्हें अब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए श्रम कानूनों और लेबर कोड्स में आशा वर्कर्स को श्रमिक का दर्जा नहीं मिलने से वे न्यूनतम वेतन और अन्य श्रमिक अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मांगों की अनदेखी के कारण देशभर में मजदूर आंदोलनों में वृद्धि हुई है।

यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव रीता कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन ने आशा वर्कर्स की समस्याओं को संगठित रूप से उठाकर उन्हें सरकार के समक्ष प्रमुख मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की मांगों को केवल एकजुट और संगठित संघर्ष के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है।

जिला उप सचिव अनीता अन्ना ने कहा कि प्रदेश में 12 हजार से अधिक आशा वर्कर्स कार्यरत हैं, जिन पर लगातार नए-नए कार्यों का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थागत कमियों का भार भी आशा वर्कर्स पर डाला जाता है और छोटी-छोटी त्रुटियों पर उन्हें सेवा से हटाने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आशा वर्कर्स से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सम्मेलन में नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुधा शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, स्नेहलता चौहान उपाध्यक्ष, सोनिया महामंत्री, योगेश सैनी संगठन मंत्री, मंजू कश्यप और कमलेश को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लक्ष्मी, सरस्वती, मधु शर्मा, अंजुपाल, सरिता, नसीम , रेनू, समा परवीन,सुषमा, कुसुमपाल और अनिता कश्यप सहित अन्य सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया।

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू राज्य के कोषाध्यक्ष ललित मटियाली, राज्य उपाध्यक्ष जिला सचिव रीता कश्यप, जिला उपसचिव अनीता अन्ना, जिला उपाध्यक्ष बबीता कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुधा शर्मा, स्नेहलता चौहान, सरस्वती पाण्डे, मधु शर्मा, सुशीला ठाकुर, आमवती,मोनिका, सुषमा देवी,नाजमा, ममता गोस्वामी, सुभद्रा, अनीता कश्यप, नसीम जहां, भागीरथी, प्रभा देवी, मंजू कश्यप, कुसुमपाल, ममता अग्रवाल, रेनू वर्मा, सोनी शर्मा, लक्ष्मी कश्यप, आशा सचदेवा,उर्मिला, परवीन जहां, नूतन चौहान, अलका चौहान, चित्रा शर्मा,कमलेश, जगदम्बा,लक्ष्मी, राजवाला, सरिता सक्सेना, सुनीता चंद्रा, मधुवाला, गुड्डन शर्मा,सोनिया, योगेश सैनी, स्नेहलता, सुधा शर्मा, परवीन जहां, अंजुपाल, सुनीता विसोई,सहित बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *