June 17, 2026
IMG-20260617-WA0012

हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सामने आए विवाद ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले जंगल सफारी के दौरान मारपीट और अभद्रता के आरोपों को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई, वहीं अब पंचायत के जरिए दोनों पक्षों के बीच समझौता होने का दस्तावेज भी सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए, वे आखिर प्रतिबंधित वन क्षेत्र तक कैसे पहुंचे? शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ कथित पत्रकार जन्मदिन मनाने के नाम पर जंगल के भीतर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में आम व्यक्ति तो क्या विशेष श्रेणी के लोगों को भी प्रवेश के लिए निर्धारित अनुमति लेनी पड़ती है, वहां कथित तौर पर बिना अनुमति आवाजाही की गई।IMG 20260616 WA0119

राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील वन क्षेत्र में नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। यदि वास्तव में बिना अनुमति जंगल क्षेत्र में प्रवेश हुआ, तो यह केवल वन नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि वन्यजीव सुरक्षा के लिए भी गंभीर विषय है। सवाल यह भी है कि क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी थी, और यदि नहीं थी तो निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है?VID 20260616 WA0120अब स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय नागरिकों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या वन विभाग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगा या फिर मामला समझौते की फाइलों में दबकर रह जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रवेश, गतिविधियों और अनुमति से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन फिलहाल इस प्रकरण ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर जंगल में पहुंचने वालों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *