June 5, 2026
IMG-20260605-WA0115

रुड़की – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुड़की में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधारोपण अभियान चलाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट के आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट के साथ उप जिलाधिकारी भगवानपुर, तहसीलदार रुड़की और अपर तहसीलदार रुड़की ने भी पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़े हैं, जिनसे निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।20260605 143510इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है।अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से हरित विकास, स्वच्छ वातावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों से पर्यावरण को बचाने की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *