August 30, 2026
के-नेतृत्व-में-सुरक्षित-विकसित-उत्तराखंड-निरंतर-विकास-की.jpeg

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुरक्षित, विकसित उत्तराखंड निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है l
रुद्रपुर में एक मुस्लिम धर्मगुरु के देवभूमि उत्तराखंड का माहौल खराब करने और मुख्यमंत्री धामी को धमकी देने की सुनील सैनी ने कड़े शब्दों में निंदा की है, सुनील सैनी ने कहा देव भूमि उत्तराखंड की शांति के खिलाफ साजिशों को खत्म करने का कार्य मजबूती से किया जाएगा, उत्तराखंड राज्य की संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता हूं l कानून व्यवस्था को चुनौती देने अथवा भड़काऊ बयान बाजी के माध्यम से माहौल खराब करने का गलत प्रयास करने वालो के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी l
डेमोग्राफी बदलाव पर हम चुप नहीं रहेंगे,चुप रहने का समय चला गया धर्म रक्षक मुख्यमंत्री जी के द्वारा अब तक लगभग 13000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है और उत्तराखंड में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा l उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, देवभूमि के मूल स्वरूप और सामाजिक ताने-बाने को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा कई कड़े और ऐतिहासिक कानून व नीतियां लागू की गई हैं। जैसे कड़ा भू-कानून , समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *