August 25, 2026
में-खाद्य-सुरक्षा-विभाग-का-सघन-निरीक्षण-अभियान-जारी.jpg

*हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए*

*हरिद्वार। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा पनीर एवं मिठाई निर्माण यूनिटों, मिठाई दुकानों एवं डेरियों का निरीक्षण किया गया।में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी 1787659937 373 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी 1787659937 158 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

उपायुक्त, खाद्य सुरक्षा, गढ़वाल मण्डल आर एस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ, गुप्त सूचना के आधार पर सोहलपुर (कलियर के पास) स्थित मिठाई निर्माण इकाई वाजिद स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर आठ जंक लगे एवं गंदे टीन के कनस्तरों में लगभग 1.6 कुंतल सफेद रसगुल्ला, 15 किलो गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले, 25 किलो स्टार्च पाउडर तथा लगभग 40 किलो मिल्क केक विक्रय हेतु संग्रहित मिला। रसगुल्लों के कई टीनो में मरी हुई मधुमक्खीया एवं मक्खियाँ मिलीं, कनस्तरों में जंग लगी थी तथा रसगुल्लों में स्टार्च पाउडर का उपयोग किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर बेहद गंदगी पायी गयी जो कि फूड ग्रेड नहीं था, कच्ची फर्श होने तथा साफ-सफाई का अभाव होने के कारण दीवारें एवं छत काली पायी गयीं तथा मिल्क केक की ट्रे एवं डिब्बों को धूल भरे स्थानों में संग्रहित किया गया था।1787659937 89 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी 1787659937 119 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

खुला रसगुल्ला व स्टार्च पाउडर के 03 नमूने लेने के उपरान्त शेष मिठाइयों तथा लगभग 2 क्विंटल स्टार्च पाउडर को मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। इकाई वाजिद स्वीट्स में मिठाई निर्माण कार्य को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है तथा फर्म के एफएसएसएआई लाइसेंस को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। इसी टीम द्वारा सिडकुल स्थित एक पनीर निर्माण यूनिट का भी निरीक्षण किया गया।

मौके पर फ्रीजर में लगभग 50 किलो निर्मित पनीर संदिग्ध मिला। यह एनालॉग पनीर है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिये उक्त पनीर में से एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया। मौके पर कोई भी हानिकारक केमिकल नहीं मिला।

उन्होंने अवगत कराया है कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा द्वारा मायापुर, कनखल, रानीपुर मोड़ तथा ज्वालापुर स्थित 08 डेयरियों,ढाबों, रेस्टोरेंट व सप्लायर का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच हेतु घेवर मिठाई-01, पतीसा मिठाई-01,खुला दूध -01,पैक्ड दही-01 तथा पैक्ड ऑयल सहित 05 नमूने लिये गये।1787659937 613 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी 1787659937 946 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा शहर रुड़की की विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला जांच हेतु मिठाइयों के कुल 03 नमूने लिये गये।

इस प्रकार, जनपद हरिद्वार में कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

जनपद हरिद्वार में यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *