August 25, 2026
प्रहार-के-तहत-हरिद्वार-पुलिस-की-कार्रवाई.jpeg

कोतवाली कनखल हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 02 आरोपितों को धर दबोचा*

किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे आरोपित

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये ।

दिनांक 23.08.2026 को माया बिहार जमालपुर व बजरीवाला बैरागी कैम्प से दो आरोपितों को पकडा गया ,आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे थे ।
आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
1- शिवम भट्ट पुत्र ज्योति प्रसाद निवासी सावू टैन्ट वाली गली न0 6 गणेश बिहार सीतापुर थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
2- अभिषेक चौहान पुत्र विजयपाल निवासी रमा बिहार कालौनी जमालपुर थाना को0 कनखल हरिद्वार।

पुलिस टीम
1- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
2-का0 भूपेन्द्र सिहं
3- का0 विशन चौहान
4- का0 जितेन्द्र राणा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *