September 29, 2026
IMG-20260929-WA0057

देहरादून में शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की लगातार मिल रही शिकायतों को आबकारी विभाग ने गंभीरता से लिया है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी जनपदों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग करने और हर हाल में निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विभाग ने साफ किया है कि ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सिर्फ संबंधित शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि किसी दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का मामला सामने आता है तो संबंधित जिला आबकारी अधिकारी और क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। यानी अब ओवररेटिंग के मामले में ठेकेदार के साथ-साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी जवाबदेही तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *