September 28, 2026
पुष्कर-सिंह-धामी-ने-लिया-राहत-एवं-बचाव-अभियान.png

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर, उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पयर्टक को सकुशल, उनके घरों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पयर्टकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक तीर्थ यात्री और पयर्टक हमारा अतिथि है, अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है। मुख्यमंत्री विगत दिनों बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने बंद सड़कों को खोलने और बरसात के कारण खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *