September 28, 2026
IMG-20260928-WA0074

देहरादून में नीट-यूजी 2025 के कथित फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस दाखिले के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। एसआईटी ने संजय कुमार और गिरीश सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर अभ्यर्थियों के फर्जी आधार कार्ड, मूल निवास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र तैयार कराने में सहयोग का आरोप है। वहीं एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने फर्जी प्रमाणपत्र मिलने पर 12 और एमबीबीएस सीटों का आवंटन निरस्त कर दिया है। पहले तीन सीटें रद्द हो चुकी थीं, जिससे राज्य कोटे में अब तक कुल 15 सीटें निरस्त हो चुकी हैं। ऊधमसिंह नगर में भी बड़ी कार्रवाई जारी है, जहां कई मामलों में मुकदमे और गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस और प्रशासन अब फर्जी प्रमाणपत्र से लेकर मेडिकल दाखिले तक पूरी कड़ी की जांच में जुटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *