IMG-20261031-WA0080

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए आईएएस अधिकारी नंदन कुमार को अपर मेलाधिकारी कुंभ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नंदन कुमार अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अपर मेलाधिकारी कुंभ का कार्यभार भी संभालेंगे। इसके अलावा वे नगर आयुक्त हरिद्वार की जिम्मेदारी भी यथावत निभाते रहेंगे।

 

अपर सचिव कार्मिक नवनीत पांडेय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। नंदन कुमार की नियुक्ति को कुंभ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यशैली और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता से कुंभ मेले की तैयारियों को बेहतर दिशा मिलने की उम्मीद है। हरिद्वार में कुंभ जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाने में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *