October 3, 2026
सचिव-ने-राष्ट्रपिता-महात्मा-गांधी-एवं-पूर्व-प्रधानमंत्री-लाल.jpeg

देहरादून  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही, सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।सचिव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल 1790953547 946 मुख्य सचिव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *