IMG-20261021-WA0133

 कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (GMOU) की बस बुधवार को भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि दुगड्डा से आगे गुमखाल और भदालीखाल के बीच अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। सड़क पर ढलान होने के कारण बस पीछे की ओर खिसकते हुए खाई में जा गिरी और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराने के कारण बस रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी, गुमखाल चौकी और लैंसडाउन कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक-दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी के सुरक्षित निकलने से राहत मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *