IMG-20261030-WA0093

 देहरादून के लोक भवन में शुक्रवार को राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने युवा संगम कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड पहुंचे विद्यार्थियों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा संगम सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि देश की अलग-अलग संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं के बीच आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और देशहित को हमेशा प्राथमिकता देने की सीख दी। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग गांवों, किसानों, पर्यावरण और समाज के विकास में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *