IMG-20261030-WA0053

उत्तराखंड के चमोली में हुए हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। अपडेटेड जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर को कैप्टन हिमांशु उड़ा रहे थे। वहीं, हेलिकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज के रूप में हुई है। इस हादसे में एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि यात्रियों में शामिल अरुण बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। फिलहाल हादसे से जुड़ी तमाम जानकारियों पर नजर बनी हुई है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *