1793889648_122_मुख्यमंत्री-के-निर्देशों-के-क्रम-में-कुंभ-मेलाधिकारी-सोनिका-एवं.jpg

**मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 16वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान**

*ओमपुल घाट के पास एवं दूधधारी क्षेत्र में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

**विभिन्न संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं नगर निगम की टीमों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग, करीब 03 टन कचरा एकत्रित**

*हरिद्वा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष स्वच्छता महाअभियान बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न गंगा घाटों, मंदिर परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत ओमपुल घाट के आस पास एवं दूधधारी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इसमें जिला प्रशासन, एसबीएमए, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स, आदर्श युवा समिति, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम आईटीसी मिशन सुनहरा कल, नगर निगम हरिद्वार सहित विभिन्न संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अभियान के दौरान घाट एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 03 टन कूड़ा एवं अन्य अपशिष्ट एकत्रित किया गया। सफाई अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की सहायता से भी बड़ी मात्रा में कूड़ा उठाकर एकत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कचरे को निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया तथा उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया।1793889812 334 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं

जिला प्रशासन द्वारा कुंभ मेला-2027 से पूर्व गंगा घाटों, मंदिर परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा गंगा घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने की अपील की है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि कपड़ों एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही जमा कराएं, ताकि गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखी जा सके।

अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *