लक्सर कोतवाली के बाहर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल डालकर आग बुझाई, जिसके बाद झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी लक्सर भेजा गया। बताया जा रहा है कि नारायण उर्फ नीतू जमीन विवाद को लेकर परेशान था। तहसीलदार के समक्ष दिए गए डाइंग डिक्लेरेशन में उसने अपने साले पर करीब 30 लाख रुपये वापस नहीं करने और जमीन देने से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को सौंपी है।
