IMG-20261030-WA0078

उत्तराखंड के ऋषिकेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग की ओर से ‘शक्ति समागम: सृजन से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम्स ऋषिकेश में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह मुक्त बनाने का आह्वान किया और मौजूद महिलाओं को बाल विवाह रोकने, बेटियों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। वहीं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *