June 30, 2026
IMG-20260630-WA0035

एमजे टॉवर की पार्किंग में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, आसिफ बाबा, आशीष बजरंगी, कार्तिक बजरंगी, जाविद भाटी सहित 5-6 अज्ञात आरोपी नामजद; पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

देहरादून। राजधानी देहरादून के एमजे टॉवर स्थित एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में युवक पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में आसिफ बाबा, आशीष बजरंगी, कार्तिक बजरंगी और जाविद भाटी को नामजद किया गया है, जबकि 5 से 6 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।IMG 20260630 WA0029एफआईआर के अनुसार, चमन विहार निवासी प्रियांश जैन 28 जून की रात एमजे टॉवर स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह अपनी गाड़ी लेने के लिए बेसमेंट पार्किंग में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान बिना किसी उकसावे के आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।IMG 20260630 WA0014शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पहले थप्पड़, लात-घूंसों से हमला किया गया और उसके बाद धारदार हथियार तथा लोहे की वस्तु से सिर, चेहरे और कान पर वार किए गए। पीड़ित का दावा है कि हमले में उनकी नाक से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और कान का पर्दा भी फट गया, जिससे सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है।

IMG 20260630 WA0027एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और अपशब्द कहकर लगातार हमला करते रहे। किसी तरह मौके से निकलकर पीड़ित ने अपनी जान बचाई और बाद में पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।IMG 20260630 WA0002कोतवाली देहरादून पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *