May 15, 2026
3e36f593-7bee-4c75-80f9-e9cb6b78218d-1024x656.jpg

क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश से 200 से अधिक शोधार्थियों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं UCOST के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में तकनीकी विकास और राष्ट्रीय प्रगति का प्रमुख आधार बनेगा।

कॉन्फ्रेंस में इंडियन इंस्टिट्यूटस ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टिट्यूटस ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी तथा ईरान यूनिवर्सिटी सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान तकनीकी सत्र, मुख्य व्याख्यान और शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीन शोध, उभरती तकनीकों और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट अजय गोयल, वाइस प्रेसिडेंट शोभित गोयल एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेक कुमार ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर ज्ञान एवं तकनीकी नवाचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान करना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *