August 25, 2026
लाईन-रोशनाबाद-हरिद्वार-में-एच्छिक-ब्यूरो-की-बैठक-का.jpg

*महिला सुरक्षा/ हेल्पलाइन*

*पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक का किया गया आयोजन*

*परिवार को जोडे रखने का गुर सिखा रही हरिद्वार पुलिस,कई परिवारों को टूटने से बचाने में हुई कामयाब*

*काउंसलिंग में 04 परिवारों को टूटने से बचाया, 02 परिवारों को सोचने समझने का दिया गया अतिरिक समय*

*परिवार है जीवन का सार, इसके बिना जीवन बेकार*

आज दिनांक 24.08.2026 को रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा हरिद्वार ओशीन जोशी की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक का 1787619458 296 पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक का 1787619458 985 पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक का 1787619458 545 पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक का

ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष काउंसिलिंग हेतु गम्भीर एवं जटिल प्रकार के पारिवारिक प्रकरणों को रखा जाता है। बैठक में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन,ओशीन जोशी (पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकार रुड़की), मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अरुण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता सुश्री रीमा साहीम, समाज सेविका श्रीमति रंजना शर्मा प्रधानाचार्य, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ0नि0 अंजना चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व परिवार को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया।

काउंसलिंग में 04 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के समझाने पर उच्चाधिकारीगण के समक्ष आपसी सहमति के साथ साथ रहने का समझौता हुआ एवं 02 प्रकरणों में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *