June 27, 2026
IMG-20260627-WA0097

हरिद्वार। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम जब सफलता के रूप में सामने आता है तो वह केवल एक परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन जाता है। हरिद्वार के राय परिवार ने एक साथ दो बड़ी शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल कर यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और मजबूत संस्कार सफलता की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

ज्ञानमणि राय के पुत्र गौरीश राय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2026 में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), नई दिल्ली में बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में प्रवेश हासिल किया है। देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में स्थान बनाकर गौरीश ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार का भी गौरव बढ़ाया है।

वहीं समाजसेवी चंद्रमणि राय की पुत्री वैष्णवी राय ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके साथ ही उत्तराखंड JEEP-2026 में प्रदेश स्तर पर 9वीं रैंक तथा UPJEE पॉलीटेक्निक परीक्षा में 755 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक साथ कई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैष्णवी को क्षेत्र की मेधावी छात्राओं की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है।

राय परिवार की इस दोहरी सफलता को शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासित वातावरण और निरंतर मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं उत्तराखंड राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनी राय ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने का उत्साह देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *