June 18, 2026
IMG-20260618-WA0063

पहले जंगल में नियमों को दिखाया ठेंगा, अब माफी का राग; ‘काला भूत’ बन घूमने वालों की अकड़ हुई ढीली।

हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व में कथित भ्रमकारों की करतूत सामने आने और मामला तूल पकड़ने के बाद अब सुर पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। जो लोग पहले जंगल के नियमों को चुनौती देते हुए बेखौफ अंदाज में घूम रहे थे, अब वही माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि विवाद बढ़ने और शिकायतें सामने आने के बाद कथित भ्रमकारों को अपनी गलती का एहसास हुआ और माहौल कुछ ऐसा बन गया मानो गाने की लाइन सच हो गई हो – “राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई…।IMG 20260618 WA0061आरोप है कि बिना आवश्यक अनुमति संरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश कर जन्मदिन की पार्टी, हुड़दंग और नियमों की अनदेखी की गई। मामला सार्वजनिक होने के बाद वन महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे कि आखिर प्रतिबंधित क्षेत्र में इतनी गतिविधियां होती रहीं और जिम्मेदार तंत्र को भनक तक कैसे नहीं लगी।अब जब मामला चर्चा में है तो कथित भ्रमकारों की ओर से सफाई और माफी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल माफी मांग लेने से जंगल के नियमों के उल्लंघन का मामला खत्म हो जाएगा, या फिर वन विभाग भी कार्रवाई कर यह संदेश देगा कि जंगल में कानून सबके लिए बराबर है।IMG 20260616 WA0119वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में सख्ती नहीं हुई तो भविष्य में भी कुछ लोग प्रभाव और पहचान के दम पर नियमों को मजाक समझते रहेंगे। फिलहाल निगाहें वन विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *